संतोष,देवल ब्यूरो,अतरौलिया। खंड विकास कार्यालय सभागार में नंदना ग्रामसभा के सात बार के प्रधान रहे ग्राम प्रधान इंद्रजीत यादव की मृत्यु हो जाने के उपरांत शोकसभा का आयोजन किया गया। बताते चलें कि इंद्रजीत यादव का शनिवार को देहांत हो गया था। इंद्रजीत यादव समाजवादी पार्टी अतरौलिया के संस्थापक कार्यकारिणी सदस्य रहे, और लगभग सात बार वह नंदना गाव के प्रधान रहे। मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत यादव जब भी चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिला किए हैं हर बार उन्हें जीत ही मिली है।
शोक सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि उनकी समाज सेवा, विनम्रता, सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधान जी के गोद में बैठकर हम लोग राजनीति सुरु किये थे। उन्हीं की प्रेरणा से हमलोग समाज सेवा का संकल्प लिये हैं। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि प्रधान जी का व्यक्तित्व सरल, मृदभाषी तथा सामाजिकता से परिपूर्ण था। वह समाज गांव को लेकर हमेशा संघर्ष करने वाले थे। उनकी क्षति से हम सब काफी मर्माहत है।
