देवल, ब्यूरो चीफ,अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के मार्गदर्शन में रेणुसागर स्थित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर का वार्षिक खेलकूद समारोह हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेणुपावर कंपनी के फंक्शनल हेड जगदीश पात्रा ने मशाल प्रज्जवलित करके किया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एचआर हेड व विद्यालय प्रबंधक आशीष कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वास्थ्य और सफलता के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी का संदेश देते हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। बाद आयोजित खेल प्रतिस्पर्धा में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वरिष्ठ बालक समूह के 800 मीटर दौड़ में पीयूष मिश्रा प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं, वरिष्ठ बालक समूह के 100 मीटर दौड़ में शौर्य कुमार अव्वल रहे। कनिष्ठ बालक समूह के 400 मीटर दौड़ में सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ बालक समूह के 100 मीटर दौड़ में कुणाल ने प्रथम स्थान अर्जित की। वरिष्ठ बालिका समूह के 100 मीटर दौड़ में अंशिका पांडेय प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ बालिका समूह के 100 मीटर दौड़ में मन्मया शर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित की। शिशु वर्ग में एलकेजी की 25 मीटर दौड़ में सत्यम यादव तथा यूकेजी की 25 मीटर पजल दौड़ में आद्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 40 मीटर हुला हूप दौड़, तीन पैर की दौड़, जूता दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी वर्गों के लिए आयोजित रिले रेस तथा समापन सत्र में रस्साकशी और अभिभावकों
की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक एके राय के अनुसार इस प्रतियोगिता में लगभग 400 छात्रों ने सहभागिता किया। आयोजन को सफल बनाने में एमके मिश्रा, आरती प्रसाद, एके गुप्ता, समीर श्रीवास्तव, एके मिश्रा, राहुल दत्ता, एके द्विवेदी, तापस विश्वास, एके यादव, वीके तिवारी, इंदु तिवारी, मेरी वोहरा, इंदु सिंह, पीआर सिन्हा, पीके पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, पीयूष जोशी, शिप्रा टंडन, एसके सिंह, मनोरमा पांडेय, केके चौधरी आदि मौजूद रहे।
.jpeg)