देवल संवाददाता, रवि प्रताप,मधुबन।सोमवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खंड फतहपुर मंडाव सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और विशिष्ट अतिथि विधायक रामबिलास चौहान ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल जी के जीवन, उनके संघर्ष,राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनकी दूरदर्शी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व ग्राम विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे एक संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। उन्होंने जोर दिया कि अटल जी की नीतियां आज भी देश को दिशा दे रही हैं।विधायक रामबिलास चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों,सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,पूर्व विधायक उमेश चंद पाण्डेय और पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती,आगामी योजनाओं और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष चुनाव के लिए जारी एसआईआर पर भी विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर अशोक राजभर,संजय चौहान,अभिषेक सिंह,राहुल दीक्षित,संतोष पाण्डेय,अमित गुप्ता, रतन गुप्ता,मंटू यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।