देवल संवाददाता,इन्दारा। अदरी नगर पंचायत प्रशासन ने 11 वार्डो सहित 40 विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है। नगर पंचायत की अध्यक्ष संगीता जायसवाल ने बताया कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर में स्टेशन रोड वार्ड चार,लक्ष्मी नगर चौराहे,नगर पंचायत गेट,प्रथमिक स्वथ्य केंद्र,पुलिस चौकी,अदरी मेन मार्केट और बाजार मुख्य सड़क के आसपास लकड़ी के अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर के प्रत्येक वार्ड में अलाव की व्यवस्था की गई है। सुबह और शाम के समय में अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी में राहत दिए जाने का काम किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि 40 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किया गया है। जरूरत पड़ने पर और अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि ठंड से बचने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।