आमिर, देवल ब्यूरो ,मछलीशहर।अधिवक्ता संघ भवन में नामांकन के अंतिम दिन अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष,महामंत्री सहित सभी पदों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।चुनाव कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में नामांकन प्रकिया पूरी हो गई।
नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव एवं बाबू राम ने नमांकन किया है जबकि महामंत्री पद पर आलोक विश्वकर्मा,वेद प्रकाश श्रीवास्तव संजय कुमार सरोज,सुभाष चंद्र मौर्य,केदार नाथ पटेल,बृजेश कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया है।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे और रमेश प्रताप सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव एवं बृजेश कुमार पाल ने पर्चा दाखिल किया है।आय व्यय निरीक्षक पद पर अनुराग सिन्हा,संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए अशोक मिश्रा, पुस्तकालय सचिव के लिए विनोद कुमार,प्रकाशन मंत्री पद पर लाल साहब यादव, उपाध्यक्ष10 वर्ष से अधिक के दो पद पर संतोष कुमार यादव और रतन लाल गुप्ता,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के एक पद पर विनय कुमार मौर्य,कृष्ण कुमार गौतम,प्रेम चंद्र यादव ने पर्चा दाखिल किया है। कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव)पद पर सुरेश चंद्र मौर्य,शिव सागर पाल,मानिक लाल पाल,कार्यकारिणी सदस्य(15 वर्ष से कम अनुभव)पद पर गुलशन मौर्य,हरेंद्र कुमार यादव,मनोज कुमार पाल,कमला कांत यादव,दिलीप कुमार,जय प्रकाश ने नामांकन किया। चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि 30 दिसंबर को जांच और नाम वापसी होगी।8 जनवरी को मतदान और 9 जनवरी को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है।