देवल संवाददाता, आजमगढ़, संवाददाता। गोल्डन फॉर्च्यून अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से आजमगढ़ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिल्पकार समाज देश की कला, संस्कृति और निर्माण की रीढ़ हैं। उनके हुनर से न केवल रोजगार का सृजन होता है बल्कि भारतीय परंपरा की झलक भी मिलती है।
कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट सदैव ऐसे प्रतिभाशाली शिल्पकारों को प्रोत्साहित करती रही है, जो समाज और निर्माण क्षेत्र में नई मिसाल कायम करते हैं।
सम्मान समारोह में जिलेभर से आए कई कारीगरों, ठेकेदारों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
