देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कांग्रेस जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर करम चंद विंद की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनायी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश में किसानों की तरक्की के लिए नहरों का जाल बिछाया था। उनको विकास पुरुष के रूप में पूरा प्रदेश जनता है। कोऑर्डिनेटर करम चंद बिंद ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। बूथ और मंडल अध्यक्ष बनाए जा रहे है। संगठनात्मक कार्य पूरा करने के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साहित होकर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही संगठन तैयार कर पंचायत चुनाव में कॉग्रेस बड़ी भूमिका में दिखाई देगी। जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी और जिला महासचिव इनामुल हक अंसारी ने कहा कि बीजेपी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाहट में है। कॉग्रेस कार्यालय का घेराव उनकी घबड़ाहत को दर्शाता है। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, कौशलेश पाठक आदि मौजूद रहे।