देवल संवाददाता, निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद नायब तहसीलदार के पद पर नीरज कुमार त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण किए।इसके पहले नीरज कुमार त्रिपाठी सदर तहसील आजमगढ़ में 2022 से 2024 तक नायब तहसीलदार के पद पर थे।2024 से 2025 तक मेहनगर में 11 महीने नायब तहसीलदार के पद पर थे।तीन महीना सगड़ी तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवा देने के उपरांत निजामाबाद तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर आसीन हुए है।नीरज कुमार त्रिपाठी मूल रूप से भदोही के रहने वाले हैउन्होंने कहा कि हम लंबित मुकदमों के फाइलों का जल्द से जल्द निपटारा करेंगे।किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगें।क्योंकि कितने गरीब मजरूम दूर दूर से आकर परेशान रहते हैं उनके मुकदमों का निपटारा नही हो पाता है।
हम ऐसे मुकदमों की फाइलों का शीघ्र निपटारा करने का प्रयास करेंगे।सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने तहसील क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया कि आप लोगों का कार्य निष्पक्ष रूप से किया जायेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ भेद भाव नही किया जायेगा सभी के साथ समान व्यवहार किया जायेगा।