देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण जयंती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व विशिष्ट अतिथि पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पांडेय ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के साथ हरी झंडी दिखाकर यात्रा में शामिल लोगों को रवाना किया।
नपा अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को लोगों को राट्रध्वज को अपने-अपने घरों पर फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। आजादी के 79वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यहीं रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान हर घर तिरंगा शुरू किया गया था, तब से यह हर साल होता है। महामंत्री पियूष त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के जश्न को मनाने की तैयारी जोर शोर से पूरे देश में चल रही है। घर से बाहर निकलते ही सभी सड़के तिरंगे से पटी हुई हैं। आजादी के उत्सव के मौके पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर परशुराम केशरी, राज नारायण तिवारी, अजय मिश्रा, सुबोध अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रविंद्र केशरी, प्रकाश केशरी, राकेश मेहता, संदीप सिंह चंदेल, प्रिया सोनकर, रंजन पांडेय, रितु अग्रहरी आदि मौजूद रहे।