देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। मां ज्वालामुखी मंदिर के प्रांगण में वृक्ष लगा कर उनके उज्वल भविष्य की कमाना किया। पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को समाजवादी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष रवि गोंड ने संबोधित किया। जोन प्रभारी रविन्द्र यादव ने नवागत प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन कर रहे समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जन्मदिन पर हम समाजवादी कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। सपा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अभियान चलाकर आमजन को जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष विश्राम भारती व भाजपा बूथ सदस्य संतोष सिंह के साथ दर्जनों लोगों ने सपा का दामन थामा। इस मौके पर प्रशांत सिंह, प्रकाश यादव, अयोध्या गुप्ता, सुगेश यादव, वकील खान, अजीत सिंह, विजेंद्र गुप्ता, नर्मदा कुशवाहा, भोला सिंह, ओमप्रकाश गिरी, महेंद्र यादव, जोंटी यादव, इरफान, अरविंद आदि मौजूद रहे।