कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारियो, मंडल पदाधिकारियो सहित जिले के समस्त पदाधिकारियो के साथ वायस कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियो के साथ बात किया। बात कर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा किया। प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा एक महिला है।एक महिला के लिए कितना कठिन कार्य होता है परिवार और समाज का कार्य करना। इतनी कठिन परिस्थितियों से वह गुजर रही थी फिर भी मीना मिश्रा ने कभी खुद को कमजोर साबित नहीं किया। अपने संगठन के लिए वह मिशाल है। मीना मिश्रा उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिला की रहने वाली है। वह महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है। यदि हर महिला खुद को कमजोर ना समझते अपनी रक्षा करें तो समाज में सुधार होना निश्चित है। यह बातें मीना मिश्रा अपने कर्तव्यों से सिद्ध कर दिया है।
नमो नमो मोर्चा (भारत) की इस साल की पहली वॉइस कॉन्फ्रेंसिंग बैठक थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा, प्रदेश संजोयक अमित कुमार पांडे ,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील तिवारी, प्रदेश सचिव गिरीश दुबे,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एवं प्रदीप चौबे प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी, अंबेडकर जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी, सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष गिरजा रमन त्रिपाठी सहित अन्य लोग वायस कॉन्फ्रेंसिंग पर जुड़े हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा ने सभी पदाधिकारियो से बात कर संगठन के विस्तार पर सभी पदाधिकारियो की राय जानी एवं सभी पदाधिकारियो को कहीं पर किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो उनकी समस्याओं को भी जाना एवं निस्तारण का भरोसा दिलाया। मीना मिश्रा ने बताया कि जल्द ही लखनऊ में सभी पदाधिकारियो की बैठक की जाएगी। जहां पर सभी पदाधिकारियो की उपस्थिती अनिवार्य रहेगी।