देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। केन्द्र की मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के एक होटल परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि आज के 11 वर्ष पूर्व जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब हम सभी को याद होगा कि कांग्रेस के शासन काल में पूरे देश को घोटालो का एक बड़ा दौर देखने को मिला। देश की सेना को कमजोर करने का काम किया गया। जिससे देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर था।
2014 में मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र मे क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है। पीएम मोदी ने जब गरीब लोगों के लिए जन धन खाता खुलवाया तो यही विपक्ष के लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे। लेकिन कोरोना काल जैसे विपरित परिस्थिति में उसी जन धन के खाते में देश की आम जनता को सरकार द्वारा सीधे लाभ पहुंचाया गया। आज देश में भ्रष्टाचार, नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। कहा कि इस कालखण्ड में धारा 370 हटाने, राममंदिर निर्माण, वक्फ संशोधन बिल, सीएए जैसे कई ऐतिहासिक फैसले हुए है। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनाओं से ही आज देश को गरीबी से बाहर निकलने में मील का पत्थर साबित हुआ है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर प्रगति के राह पर लाकर खड़ा कर दिया जाएगा। आंतरित सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक में भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ने की जरुरत है। पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान घोषित आतंकवाद को भारत ने कड़ा सबक सिखाया है, इसके विषय मे हर व्यक्ति को जानने की जरुरत है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल, जीत सिंह खरवार, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पांडेय, अजीत रावत, रुबी प्रसाद, श्रवण गोंड, अमरेश पटेल, कामेश्वर सिंह, नागेश्वर गोंड, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप पांडेय, गुडिया वर्मा, पुष्पा सिंह, प्रिया सोनकर, प्रसन्न पटेल, महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नार सिंह आदि मौजूद रहे।