कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । शासन के मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु जनपद के समस्त तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील भीटी में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के समक्ष कुल 167 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 15 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 152 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी भीटी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 09 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 86 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 50 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 50 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 47 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील जलालपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 08 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 87 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।