देवल संवाददाता,इन्दारा। महुवार (इंदारा) स्थित शहीद स्थल पर देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त महान स्वतंत्रता सेनानी हरिहर सिंह को सम्मान देने के लिए बीजेपी नेता व अधिवक्ता कलेक्ट्रेट मोहम्मद अंसारी के नेतृत्ब में एक प्रतिनिधिमंडल ने माल्यार्पण कर उनकी सेवाओं और राष्ट्रप्रेम के जज्बे को सलाम किया।इस दौरान उनके पुत्र कल्पनाथ सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में हरिहर सिंह के पौत्र प्रभाकर सिंह,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुनीत सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह,धीरज पाण्डेय,अश्विनी सिंह और शिवम पाण्डेय,राम छबीला सिंह,उज्ज्वल सिंह,प्रखर सिंह,राज सिंह राज,रुद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।मोहम्मद अंसारी ने कहा कि देश के वीरों का सम्मान हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है जिसको निभाने के लिए हम सदैव तत्पर और तैयार हैं और आगे भी हमारी यह सरगर्मी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए मर मिटने वाले यह वीर सपूतों के व्यक्तित्व में आज की नई युवा पीढ़ी के लिए बड़ा सबक मौजूद है जिनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर युवा चाहें तो अपने राष्ट्र और स्वयं के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।