देवल संवाददाता, अशोक ठाकुर ,कोपागंज। शुक्रवार को सुबह स्थानीय थाना गेट के सामने तेज गति में आ रही कार के चपेट में आने से 12 वर्षीय लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को लोगों ने किसी तरह लादफादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल लड़की की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कार के चपेट में आने से लड़की के पैर टूट गया। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।शुक्रवार को सुबह कोपा कोहना निवासनी अराधना साहनी किसी काम से थाने के पास आयी थीं। जैसे ही वह थाने के सामने हाईवे पर खड़ी होकर उस पार जाने की कोशिश की इसी दौरान मऊ की तरफ से आ रही कार ने लड़की को आपने चपेट में ले लिया। थाना मोड़ होने के कारण घटना स्थल पर लोग दौड़े दौड़े पहुंचे और घायल लड़की को किसी तरह से उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लड़की के एक पैर बुरी तरह से लहूलुहान और टूट चूके थे। जैसे ही घटना की सुचना परिजनों को हुई वे दौड़े-दौड़े घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।उधर घायल लड़की की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाने के गेट के सामने कार ने लड़की को मारी टक्कर,रेफर,कार समेत चालक पुलिस हिरासत में
जून 06, 2025
0
Tags