देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को घोरावल ब्लाक क्षेत्र में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव करमचंद बिंद ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यूपी कांग्रेस के आह्वान पर हर ब्लाक व नगर पंचायत क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। संगठनात्मक मजबूती के लिए न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती किया जा रहा है। विधि सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में काम करने वाले युवाओं को संगठन के मुख्य धारा से जोड़ कर संगठन की मजबूती पर बल दिया जा रहा है। तीन माह में संगठन को बूथ लेबल पर मजबूत बनाया जाएगा। आने वाले पंचायती और विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस अपना परचम लहराएगी। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जनपद में सड़क, बिजली, रोजगार सहित श्रमिकों की समस्याओं का अंबार है। बीजेपी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इस मौके पर विनोद तिवारी, लल्लू राम पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, आशुतोष दूबे, राजबलि पांडेय, इनामुल अंसारी, सौदागर अली, हनीफ खान, रविशंकर तिवारी, अर्जुन, गोरे लाल, राहुल सिंह, पंकज मिश्रा, सेराज हुसैन, सूरज वर्मा, आशीष सिंह, बबूंदर गोंड, सेवालाल कोल, गणेश गोंड, रविशंकर शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, रोशनी बेगम, सुरेश पांडेय, काशीनाथ चौहान, अमरेश, प्रिंस पांडेय, मुराद अली, श्रीकांत मिश्रा, आशीष सिंह, काशी नाथ बियार, अंशु मदेशिया, राम विलास, मोहम्मद याकूब, राम रूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।