कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव को समर्पित थी, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर युवा वाहिनी भारत के जिला उपाध्यक्ष एवं यूथ समाज सेवा फाउंडेशन के संरक्षक मंगल मणि तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाई और युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि दुबे, भाजपा नेता बब्बू सिंह, आशुतोष मिश्र एवं विश्वास पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तिरंगे को सम्मानपूर्वक लेकर यात्रा में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को देशप्रेम का संदेश दिया।
मंगल मणि तिवारी ने कहा कि "तिरंगा हमारे स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान और गौरव की रक्षा करे। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया। यह यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने में सफल रही।