देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। यूपी बैंक इम्प्लाईज यूनियन सोनभद्र इकाई के पदाधिकारियों का रविवार को नगर स्थित एक होटल परिसर में चुनाव हुआ। इस दौरान राजीव रंजन को अध्यक्ष, राहुल को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को जिलामंत्री, राजेश को संयुक्त मंत्री, अविनाश कुमार को कोषाध्यक्ष, सुजीत कुमार को संगठन मंत्री, आशुतोष कुमार सिंह व दीपेश त्रिपाठी को उप मंत्री, अजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी संजय शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे यूनियन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। वे यूनियन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हित में संघर्ष करेंगे। अंत में सभी ने एकजुट होकर बैंक कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।