कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू सशक्त और समावेशी भारत का सपना लेकर अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही।
उन्होंने कहा सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में पं जवाहर लाल नेहरू का योगदान अमूल्य है।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", सुखीलाल वर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ सतीश चंद्र प्रजापति, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, उदयभान मिश्र "राजबहादुर", नि नगर अध्यक्ष टांडा शहबाज गांधी ने कहा पं जवाहर लाल नेहरू ने विज्ञान और तकनीक के सहारे ऐसे भारत का सपना देख कर जो आधुनिक विश्व का मुकाबला कर सके ऐसी सोच के परिणाम स्वरूप उन्होंने शैक्षिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की नींव रखी जो आज के भारत की रीढ़ है जो देश की प्रगति के स्तंभ के रूप में भारत को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आधुनिक भारत के शिल्पकार पं जवाहर लाल नेहरू की पूण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मनायी गयी।कार्यक्रम में पं जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दीं गयी तत्पश्चात गोष्ठी की गयी गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ सतीश चंद्र प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष राम कुमार पाल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", युवा कांग्रेस के पू्र्व प्रदेश सचिव डॉ सतीश चंद्र प्रजापति, सुखीलाल वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र "राजबहादुर", वी पी गौतम, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", रमेश चंदा, डा अनंत राम सिंह, शहबाज गांधी, महेंद्र प्रताप वर्मा "मक्कू", असगर अली, मिसबाहुद्दीन अंसारी, शिव प्रसाद यादव, राजेश यादव, विपिन यादव, सुनील कुमार, बृजेश यादव, रीतेश तिवारी, मनीष मिश्रा, राजेश चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, कपिल देव वर्मा, शैलेश समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।