गम्भीरपुर, आजमगढ़। दिनांक घटना 15.10.2022 को वादी अकील अहमद पुत्र मतीन अहमद निवासी ग्राम मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के भाई खुर्शीद अहमद पुत्र मतीन अहमद निवासी उपरोक्त को बच्चों में क्रिकेट के खेल के दौरान हुए मारपीट आदि की रंजिश को लेकर जान मारने की नियत से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से लैस होकर हमला कर दिये व ईंट पत्थर चलाने लगे जिससे वादी के भाई को चोट लगने से मौके पर बेहोश हो जाना व ईंट पत्थर चलाने से अपरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो जाना व गाड़ी का सीसा आदि टूट जाना व भाई खुर्शीद अहमद को अस्पताल ले जाने पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित किये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-359/2022 धारा 147,148,149,302,336,427 भादवि व 07 सीएलए एक्ट बनाम 1.नेयाज अहमद s/o नसीर 2. अब्दुल्ला 3. मुजम्मील 4. नासिर 5.राफे 6 अजमल पुत्रगण नेयाज अहमद 7.नेयाज अहमद की पत्नी 8. नेयाज अहमद की पुत्री नाम अज्ञात समस्त निवासीगण सा.मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत होकर विवेचना तत्कालीन थानाध्यक्ष महोदय द्वारा अभियुक्तों 1. नेयाज अहमद s/o नसीर 2. अब्दुल्ला 3. मुजम्मील 4. नासिर 5.राफे 6 अजमल पुत्रगण नेयाज अहमद समस्त निवासीगण मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ का चालान जरिये आरोप पत्र दिनांक 08.01.2023 मा0 न्यायालय किया गया तथा वांछित अभियुक्तों 1. सहीदा बानो पत्नी नेयाज अहमद 2. तरन्नुम पुत्री नेयाज अहमद समस्त निवासीगण मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ जो लगातार मफरूर चल रही है अभियुक्तागण की गिरफ्तारी के दृष्टिगत वांछित अभियुक्तागण 1. सहीदा बानो पत्नी नेयाज अहमद 2. तरन्नुम पुत्री नेयाज अहमद समस्त निवासीगण सा. मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व मफरुरी में दिनांक 25.02.2023 को आरोप पत्र भी मा.न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। अभियुक्तागण 1. शाहीदा बानो पत्नी नेयाज अहमद 2. तरन्नुम पुत्री नेयाज उपरोक्त जो लगातार फरार चल रहीं थी जिनके विरुद्ध दिनांक 19.11.2022 को एन.बी.डब्लू तथा दिनांक 23.12.2022 को 82 सीआरपीसी जारी किया गया जिसका तामिला नियमानुसार कराया जा चुका है तथा मा0 न्यायालय के आदेश का उलन्घन करने के सम्बन्ध मे मु.अ.स. 30/23 धारा 174ए भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत 83 सीआरपीसी कुर्की की कार्यवाही दिनांक 19.02.2023 को किया गया था। तत्कालीन श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 04.03.2023 अभियुक्तागण उपरोक्त के ऊपर 15000-15000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ श्री हेमराज मीना द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना व स्वाट टीम का गठन किया गया था। उक्त अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में रोहुआ मुजफ्फरपुर में मामूर था कि एसओजी प्रभारी आजमगढ़ संजय कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पुरस्कार घोषित अभियुक्तागण इस समय विषहम मोड़ बहद ग्राम मंगरावां के पास किसा साधन का इन्तजार कर रही है यदि जल्दी किया जाये तो पकडी जा सकती हैं । प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्ता 01. शाहिदा बानो पत्नी नेयाज अहमद उम्र 55 वर्ष सा.मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 02. तरन्नुम पुत्री पुत्री नेयाज अहमद उम्र 35 वर्ष सा.मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया।