देवल, ब्यूरो चीफ,चुनार,मिर्जापुर।सनबीम सनसिटी में आयोजित प्रोत्साहन 2025 में सानवी सिंह को बेस्ट एकेडमिक एवं स्कॉलरशिप का सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून स्कूल के डॉक्टर जसप्रीत सिंह द्वारा दिया गया। सानवी सिंह भारतीय स्टेट बैंक के अवकाश प्राप्त कर्मचारी कमलाकर सिंह की पौत्री हैं। सानवी के पिता डॉ रवि सिंह और माता डॉ सोनम सिंह चुनार के उस्मानपुर स्थित केम्स अस्पताल के प्रबंधक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक मधोक व भारती मधोक उपस्थित थे। सानवी की सफलता पर नगर पालिका परिषद चुनार के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, सभासद गौतम जायसवाल, नगर पालिका परिषद चुनार जलकर अभियंता सौरभ सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सानवी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।