देवल, ब्यूरो चीफ,मिर्जापुर।थाना को0देहात पर रविवार को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो वायरल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मुकदमा व विभिन्न धारा बीएनएस, ¾ पाक्सो एक्ट व 67बी आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में सोमवार को निरीक्षक संदीप कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से नामजद अभियुक्त भीम बिन्द पुत्र कैलाश बिन्द निवासी खरहरा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।