देवल, ब्यूरो चीफ,मिर्जापुर। यूपी पुलिस विभाग के लिए एक दुखद खबर सामने आई,जिसमे जनपद में असम के राज्यपाल का मां विंध्यवासिनी देवी धाम में दर्शन पूजन का कार्यक्रम प्राप्त हुआ था। जिसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस कर्मियों की डियुटीयां लगाई गई थी।जिसमें थाना अदलहाट अंतर्गत नारायणपुर चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षण दीपक कुमार सिंह की ड्यूटी विंध्याचल मंदिर पर लगाई गई थी जो की किसी ट्रेन से विंध्याचल जा रहे थे। सगरा में रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले ट्रेन से गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सोमेन बर्मा पहुंचे और घटना की जानकारी ली गई। वह संबंधित को मृतक मुख्य आरक्षी के घर वालों को सूचना देकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। वहीं उक्त घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला व क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चूनार मंजरी राव के द्वारा भी पहुंच कर मृतक मुख्य आरक्षी के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।