देवल संवाददाता,इन्दारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अदरी देहात में गुरुवार की रात रसोई घर को चोरों ने निशाना बनाया लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रधानाध्यापिका इंचार्ज आस्था पाण्डेय ने बताइ कि वह सुबह आठ बजे स्कूल पहुंची तो रसोईघर का दरवाजा टूटकर ईट जमीन पर पड़ा था। टूटा दरवाजा देखते ही आवाक हो गई। इसके बाद शिक्षक सहित ग्राम प्रधान को सूचना दी। सूचना पाते ही सभी लोग मौके पर पहुंच गए।प्राथमिक विद्यालय अदरी देहात के रसोई घर में रखा तीन भगोने,एक कुकर,दो गैस सिलेंडर सहित रसोई का सारा बर्तन व एमडीएम के चावल,गेहूं के अलावा हल्दी, धनिया,मिर्च,गरम मसाले के पैकेट के अलावा अन्य सामान चोर चुरा ले गए। वही आंगनबाड़ी केन्द्र के रसोई घर का भी सारा सामान चोर चुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका इंचार्ज आस्था पाण्डेय ने कोपागंज थाने को तहरीर दे दी है। पुलिस ने इसमें कार्रवाई का भरोसा दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।