बूढ़नपुर (अतरौलिया)। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मेंमंगलवार को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर मिश्रौलिया गांव में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई और योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण योजना, सशक्त नारी समृद्ध समाज, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सम्मान योजना समेत विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है और हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है।इस मौके मण्डल मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक मिश्र, राघवेंद्र पांडे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।