देवल, ब्यूरो चीफ,मिर्जापुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । रविवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 15 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे।परिवार परामर्श केन्द्र में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान महिला उप निरीक्षक-रीता यादव, महिला निरीक्षक शशि तिवारी, महिला उप निरीक्षक उषा सिंह, महिला आरक्षी सावित्री यादव व सपना, ओ0पी0सुनीता सहित सदस्यगण कृष्णा सिंह, डा0 सुरेश चन्द्र जायसवाल व निर्मला राय मौजूद रहीं ।
प्रोजेक्ट मिलन के तहत काउंसिलिंग के माध्यम से 15 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया
अप्रैल 20, 2025
0
Tags