देवल, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर।थाना हलिया पर 18 अप्रैल को वादिनी इन्द्रकली पत्नी रमाशंकर निवासिनी बंजारीखूर्द गौरवा थाना हलिया द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दहेज की मांग पूरी न करने पर वादिनी की पुत्री को जान से मारकर फांसी पर लटका देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना हलिया पर मुकदमा व धारा 80,85 बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में रविवार को उप-निरीक्षक कन्हैया राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना हलिया क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद दो नफर अभियुक्त/अभियुक्ता सविता देवी पत्नी स्व0 बन्धुलाल निवासी कुशियरा थाना हलिया जनपद मीरजापुर व कमलेश पुत्र स्व0 बन्धुलाल निवासी कुशियरा थाना हलिया को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।