देवल संवाददाता , आजमगढ़। बिंद्रा बाजार मोहम्मदपुर गोसाई की बाजार लालगंज बाजारों में बसों नाक के बराबर प्रवेश को लेकर आज अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन ने क्षेत्र परिवहन अधिकारी मनोज वाजपेई के कार्यालय में ज्ञापन दिया और अवगत कराया अनुबंधित बसें और सरकारी बसो का आतंक इतना बढ़ गया है कि आजमगढ़ रोडवेज और वाराणसी रोडवेज पर सवारियों को बैठते समय यह धमकाते हैं कि हम बंजारों से नहीं जाएंगे बैठना हो तो बैठिए अन्यथा उतर जाइए । इसके पूर्व में कई बार आदेश हुए कि बस निम्न बाजारों से अंदर से होकर जाएगी आवागमन शुरू हुआ लेकिन कुछ दिन बाद पुनः वही रवैया अपनाना शुरू कर दिए और फोर लेन से सभी बसें निकल जा रही है कुछ बसों का आवागमन हो रहा है लेकिन अधिकांश बसें बाजारों में न जाने की कसम खा रखी है बनारस या आजमगढ़ से यात्रा करते समय सबसे जादा कठिनाइयों का सामना छात्राओं महिलाओं बुजुर्ग और बीमार लोगों को करना पड़ रहा है जब यह बस ड्राइवर या कंडक्टर उनको रात में 11:00 बजे 12:00 बजे फोर लेन पर उतार दे रहे हैं तब सिफारिश करने के बाद भी इनमें मानवता का कोई भाव दिखाई नहीं देता और यहां तक कहते नजर आते हैं कि जो करना हो कर लीजिए बाजार से नहीं जाएंगे बिंद्रा बाजार निवासी वीरेंद्र चौरसिया कल दिनांक 18 अप्रैल को वाराणसी से आजमगढ़ डिपो की बस में यात्रा करते समय जब रात 11:00 बजे बिंद्रा बाजार पहुंचे तो कंडक्टर से उन्होंने रात में काफी सिफारिश किया लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर एक न सुनी और उन्हें बिंद्रा बाजार फोरलेन पटेल ढाबा के पास उतार दिया और यह भी कहते हुए चले गए कि जो करना हो कर लीजिएगा जिसका गाड़ी नंबर Up 50 DT 8599 था रात में 11:30 बजे लगभग वीरेंद्र चौरसिया पैदल 1 किलोमीटर चलकर अपने घर आए उन्होंने अपनी आप बीती परिवार को बताया इसी तरह यह ड्राइवर और कंडक्टर प्रतिदिन लोगों को उतार दे रहे हैं जब तक इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी और समय-समय पर चेकिंग अभियान चला कर इनके खिलाफ जुर्माना नहीं काटा जाएगा तब तक के कंडक्टर ड्राइवर सुधरने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहे हैं कई बार तो रात में सफर करने के उपरांत कई घटनाओं का सामना लोगो को करना पड़ा जनपद आजमगढ़ में पढ़ने वाली छात्राओं को फोर लेन पर उतार देते हैं जो बड़ी घटना को दावत दे रहा है
उक्त व्यवस्था को देखते हुए तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को लगाकर आम जनमानस को राहत देने की कृपा करें ताकि लोगों को राहत की सांस मिल सके अन्यथा यह ड्राइवर कंडक्टर और सवारी का विवाद बढ़ता जाएगा जो बड़ी घटना को दावत दे सकता है क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेई द्वारा तत्काल आजमगढ़ डिपो व अन्य अधिकारियों को टेलीफोन से अवगत करा दिया और इस दुर्व्यवस्था को सुधारने का पूरा आश्वासन दिया इस मौके पर अंबिका सेवा संस्थान सेअभिषेक उपाध्याय अजय श्रीवास्तव लकी श्रीवास्तव पवन अस्थाना प्रिंस कुमार आशीष द्विवेदी पुनीत पाठक मौजूद रहे