शिवांश, ब्यूरो चीफ, देवल ।गाजीपुर।अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज *दिनांक 18.04.2025* को प्रभारी निरीक्षक गहमर मय हमराहियान द्वारा *मु0अ0सं0 77/25 धारा 103(1),3(5) बीएनएस* से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण की पतारसी सुरागरसी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्तगण सन्तोष खरवार व गौरव दूबे कहीं भागने की फिराक में बाराकला हाल्ट पर मौजूद हैं। मुखबिर खास की सूचना पर बाराकला हाल्ट पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उन्हे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से नाम पता पूछते पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम सन्तोष खरवार पुत्र कुलवन्त खरवार निवासी गदाईपुर थाना गहमर जनपद गाजीपुर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव दूबे पुत्र अभयकृष्ण दूबे निवासी चौसा बारा थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार बताया । अभियुक्तगण की निशादेही पर आलाकत्ल को बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को आलाकत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार
अप्रैल 18, 2025
0
Tags