शिवांश, ब्यूरो चीफ, देवल ।गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज *दिनांक 18.04.2025* को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/ में मामूर होकर रात्रि गश्त करते हुए हाटा रेलवे क्रासिंग पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास की सूचना पर पुलिस की तत्परता से संदिग्ध व्यक्ति को हाटा रेलवे क्रासिंग के पास से *एक अदद देशी नाजायज तमंचा .315 बोर , एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर* के साथ गिरफ्तार किया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना नाम वसीम उर्फ बिट्टू पुत्र कमरूद्दीन अहमद निवासी ग्राम चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 37 वर्ष बताया कड़ाई से पूछा गया तो वसीम उर्फ बिट्टू उपरोक्त ने बताया कि वह अन्य अपराधों मे कई बार जेल जा चुका हूँ तथा अपनी जान माल की सुरक्षा के लिये असलहा अपने पास रखता हूँ। पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के संबमन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 117/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।