शिवांश, ब्यूरो चीफ, देवल ।गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक *18.04.2025* को थाना कोतवाली मय टीम द्वारा घाट स्टेशन मोड के पास संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की चेकिंग करते समय मुखबिरी सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की मैजिक पिकअप जो सुखदेवपुर मोड की तरफ से आ रही थी , जिसे चेक करने पर प्राप्त हुआ कि अभियुक्त *संदीप चौरसिया* पुत्र देवेन्द्र चौरसिया निवासी ग्राम बख्तावरगंज थाना दक्षिण टोला जिला मऊ उम्र 22 वर्ष अपनी मैजिक पिकअप वाहन में 02 राशि गोवंश बैल व 01 राशि बछडा लादकर जा रहा था। गोवंशों के मुंह व पैर रस्सी से बुरी तरह बँधे हुए थे तथा सभी बेतहासा हाँफ रहे थे । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त संदीप चौरसिया उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 258/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम* पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ विवरणः* - पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं जिस पिकअप को लेकर जा रहा था उसमें 03 गोवंश लदे हैं । आप लोगों को देखकर मैं पकडे जाने के डर से पिकअप से उतर कर भाग रहा था। मैं यह बछडा मऊ से लादा हूँ । सलीम, जो मऊ का रहने वाला है, उसी ने यह बछडा लदवाया है तथा मुझसे कहा है कि इन बछडों को कटने के लिए बेचने ले चलना है और मैं तुम्हें जमानियां में मिलूँगा । उसी के कहने पर मैं अपने पिकअप मे यह जानवर लादकर ले जा रहा था कि आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया ।