अमित, ब्यूरो चीफ, देवल ।मिर्जापुर। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल के 12 मार्च को सम्भावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्यक्रम स्थल पंचशील डिग्री कालेज मवई कला हलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महामहिम के सम्भावित जनपद आगमन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करा लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी लालगंज युगांतर त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।