देवल, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र। 23 मार्च 2025 समय 1 बजे ग्राम तियरा कला पन्नूगंज रोड रामगढ़ शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी, सोनभद्र के कार्यकर्ता गण महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी के शहादत दिवस उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीद भगत सिंह जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान योद्धा थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान आज भी हमें प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर, हम सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित होकर शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा शाहिद भगत सिंह 23 वर्ष की छोटी उम्र में बड़ी जिंदगी को जिया था। वे देश के संपूर्ण धन का न्याय पूर्ण वितरण चाहते थे। लेकिन आज की देश की सरकार मुट्ठीभर पूंजीपतियों को पूरे देश की संपदा दे रही है। गरीब और गरीब होता जा रहा है, अमीर की आमदनी दिन दूनी रात चौगुनी होता जा रहा है।
आज श्रद्धांजलि देने वालो में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, विधान सभा अध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला सचिव कमला प्रसाद, विधान सभा महासचिव दिनेश मौर्या,माइनॉरिटी विंग महासचिव अनवर अली, विधान सभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल,विधान सभा संरक्षक राजेंद्र मौर्या आदि शामिल रहे।