देवल संवादाता,मऊ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जे.एन. राय ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह का आयोजन दिनांक 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को 10:00 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में किया गया जायेगा। समारोह में मेडिकल चेकअप कैम्प,पेंशन सम्बन्धी समस्या निवारण हेतु स्पर्श काउन्टर,सी.एस.डी.ए.एफ.डी. परचेज काउन्टर और ई.सी.एच.एस. की समस्या के त्वरित समाधान हेतु कैम्प लगाया जायेगा। उक्त समारोह में जनपद के समस्त पूर्व सैनिक एवं बीर नारियाँ सादर आमंत्रित हैं। सभी सैनिकों एवं वीर नारियों से अपिल है कि अपनी समस्या के समाधान हेतु सभी कागजात साथ लाएं और लाभ उठाएं।