देवल संवाददाता, आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंगलवार को सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 183 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। परिसर में जिले के सभी विकास खंडों का अलग-अलग मंडप बनाया गया था। शादी होने के बाद उपस्थित अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति जोड़ों पर 51 हजार रूपए खर्च किया जा रहा है। जिसमें से 35 हजार रूपए लड़की के खाते में, 10 हजार रूपए का समान और छह हजार रूपए खाना व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है। सामुहिक विवाह के दौरान समाज कल्याण विभाग की तरफ से वर-बधु के साथ आने वालों को खाने की व्यवस्था की गई थी। हर तरफ पुरोहितों के मंत्रोच्चार सुनाई दे रहे थे। शादी के बाद उपस्थित भाजपा नेता अरविंद जैसवाल, अजय सिंह भाजपा नेता, बंदना सिंह पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री, आदि लोगों ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। विवाह संपन्न होने के बाद प्रति जोड़े को समान में साड़ी/शूट, दुपट्टा, पेटिकोट, भॉवर के लिण् फेटा, चुनरी, पैंट का कपड़ा, बिछिया चांदी पांच ग्राम, पायल 35 ग्राम, प्रेशर कूकर, थाली, गिलास, कटोरी, जग, कलश, बक्शा,, प्रेस आदि दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 1830जोड़ों की शादी हुई है। बधु के खाते में संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी द्वारा 35 हजार रूपए आरटीजीएस के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर भेज दिया जाएगा। वही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक वंदना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1500 विवाह कराई जा रहे हैं जिसके लिए मैं मौजूदा भाजपा सरकार को बहुत-बहुत बधाई देते हुए बताया कि जिन गरीब बेटियों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है उसके लिए सरकार ने यह योजना चला कर उनके जीवन में एक नया कार्य किया है उन्होंने बताया कि इससे पहले 250 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था इसके साथ ही सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई साथी उन्होंने बताया कि इस शपथ के माध्यम से यहां सामूहिक विवाह में जितने भी दूल्हे शामिल हुए हैं वह नशा को त्याग देंगे जिससे परिवार में हमेशा खुशी बनी रहेगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराई गई 183 जोड़ों की शादी
मार्च 25, 2025
0
Tags