कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर वृहस्पतिवार को महाकुम्भ के श्रद्धालुओं की बस के चालक मुकेश कुमार तिवारी पुत्र परमानन्द तिवारी ग्राम बैदौली नावाडीह थाना राजपुर जिला चतरा झारखंड का अपहरण कर 60,000/-रुपये की फिरौती मांग करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 35/25 धारा- 140(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसमे थाना स्थानीय से त्वरित बरामदगी हेतु टीम गठित कर बस चालक मुकेश कुमार तिवारी उपरोक्त को सकुशल बरामद कर अपहरण कर्ता अभियुक्तगण सीतावती देवी पत्नी राजितराम यादव, प्रभान्शु कृष्ण पुत्र राजितराम यादव निवासीगण ग्राम नसीरपुर पीपरपुर थाना आलापुर अम्बेडकरनगर,मो0 इमरान पुत्र चिराग अली निवासी सरांवा थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर को व घटना मे प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या UP32JV9567 को पुलिस टीम द्वारा बरामद व अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस विषय में बसखारी थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

