कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अम्बेडकर नगर जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पालिका परिषद अकबरपुर के सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें प्रांत प्रवासी के नाते अम्बेडकर नगर विभाग संगठन मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई जी (प्रांत मंत्री अवध प्रांत) की उपस्थिति रही। जिसमे 25 से होने छात्रा सर्वेक्षण अभियान पर चर्चा हुई इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नवीन आजाद दुबे, जिला प्रमुख डॉ शशांक मिश्र ,जिला संगठन मंत्री अभिनव ,जिला संयोजक अंकित सिंह, तहसील संयोजक शिवम् राना, तहसील सह संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी, जाफरगंज नगर मंत्री मेराज अहमद, नगर सह मंत्री अनुपम शर्मा, शोली वर्मा, मुस्कान वर्मा, खुशी श्रीवास्तव, साक्षी पाण्डेय, साक्षी विश्वकर्मा, सरिता पांडेय, अन्नू गौड़ एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।