आजमगढ़ । विनोद यादव पुत्र पारस यादव निवासी चकसोधी थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी रोजी रोटी के सिलसिले मे मस्कट गया था। वादी दिनांक 7.02.2024 को मस्कट से लखनऊ आया, लखनऊ से बस द्वारा सुबह 06.00 बजे टिकट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ के लिये कटाया था , बीच में ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नसीला पदार्थ खिलाकर प्रार्थी के बैग मे रखा सारे दस्तावेज पासपोर्ट नं0 (T2488394), आधार कार्ड, बीजा, बस टिकट, पर्स , पर्स मे रखा भारतीय मुद्रा 8000 रुप0 व मस्कट करैंसी (120 रियाल) मस्कट कार्ड नं0 (85705691) मस्कट का इंटरनेशनल कार्ड, इत्यादि समाग्री ले लिये । प्रार्थी को बेहोशी हालत मे रोडवेज आजमगढ उतारा गया और सरकारी सुविधा से जिला चिकित्सालय आजमगढ मे भर्ती कराया गया , जहां होश आने पर प्रार्थी बिना बताये घर चले आये, घर आकर सारी बात बताये के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 101/2024 धारा 328/379 भादवि बनाम अज्ञात के विरुद्ध दिनांक 18.02.2024 को पंजीकृत किया गया। दिनांक 06.02.2025 को उ.नि. लाल बहादुर बिन्द द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल दूबे पुत्र प्रभाकर दूबे साकिन टेकई थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र लगभग 35 वर्ष को प्राईवेट बस स्टैंड जजी मैदान के सामने से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
