सरायमीर, आजमगढ़। दिनांक 27.01.2025 को आवेदक दानिश पुत्र परवेज सा0 इसरौली थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा गलती से दूसरे के खाते में 10,000 रूपये भेज दिये किन्तु विपक्षी द्वारा वापस न करने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत सं0 33101250012537 दर्ज करने के उपरान्त विपक्षी के खाते में 10,000/- रूपये होल्ड करा दिया गया । उक्त शिकायत पर विधिक कार्यवाही कराते हुये साईबर हेल्पडेस्क कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ थाना सरायमीर आजमगढ़ व साइबर थाना के कम्प्यूटर ऑपरेटर पुष्पराज द्वारा होल्ड हुए 10,000 रूपये आवेदक के खाते में वापस करा दिया गया । आवेदक दानिश उपरोक्त के प्रा0पत्र/ साईबर कम्पलेन के जांच के क्रम में कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ थाना सरायमीर आजमगढ़ व कम्प्यूटर ऑपरेटर पुष्पराज साइबर थाना आजमगढ़ द्वारा आज दिनांक 06.02.2025 को आवेदक के खाते में कुल 10,000/- रूपये वापस कराया गया ।
बरामद कराने वाली पुलिस टीमः-
1. कम्प्यूटर ऑपरेट सौरभ थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
2. कम्प्यूटर ऑपरेटर पुष्पराज साइबर थाना जनपद आजमगढ़ ।
