बरदह, आजमगढ़ । दिनांक 16.08.24 को वादी सन्दीप सरोज S/O रामदवर सरोज ग्राम असवनियाँ थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 16/8/2024 को वादी की पत्नी पूनम सरोज से अज्ञात चोर मोबाइल छीनकर भाग गये। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 269/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 23.11.24 को वादी मुकदमा प्रमोद कुमार सिंह पुत्र योगेन्द्र कुमार ग्राम ठेकमा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 21.11.2024 को सुबह 8.30 पर विद्यालय आने पर विद्यालय के गेट, तीन कमरे की ताला टूटा पाया गया तथा विद्यालय मे लगे इन्वर्टर ,बैट्री, कीमती वर्तन, गेहूं, चावल एवं खेलकूद का सामान व अभिलेख गायब मिला पाया गया उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 365/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 11.12.25 को वादी पवन विश्वकर्मा S/O गुलाब चन्द्र विश्वकर्मा निवासी सकरामऊ जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 09/12/2024 की रात में पीछे से दीवाल तोड़कर चोरो (अज्ञात) ने दुकान से तेल, साबुन च्यवनप्राश. दूध, क्रीम, पाऊडर आदि लगभग 12000/- रुपये की चोरी हो गयी है कि उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 390/24 धारा 331(4),305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 06.02.25 को मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि दो चोर एक पल्सर गाड़ी से इरनी स्कूल से चोरी हुए बैट्री के साथ मार्टिनगंज से कुर्थुवा बर्रा होते हुए जौनपुर जाने वाले है। उक्त सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 जुबेर अहमद मय हमराह द्वारा बर्रा चौराहे से 02 अभियुक्तों 1. नीरज मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा ग्राम किसुनदासपुर थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर 2. शिवांश तिवारी उर्फ शिवांसू पुत्र रामकुमार तिवारी ग्राम बेहजादपुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर को एक अदद लुमिनश बैट्री सम्बन्धित मु0अ0सं0 365/24 धारा 331(4),305,317(2) बीएनएस, आवला तेल, ग्लो लवली क्रिम, पोन्डस पाउडर 930/- रुपया सम्बन्धित मु0अ0सं0 390/24 धारा 331(4),305,317(2) बीएनएस , चोरी के मोबाइल विक्रय से प्राप्त पैसो में से शेष 900/- रुपया सम्बन्धित मु0अ0सं0 269/24 धारा 303(2),317(2) बीएनएस के साथ समय करीब 12.55 बजे गिरफ्तार किया गया।
