देवल, संवाददाता। लालगंज (आजमगढ ) नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह व जिला प्रतिनिधि रजनीश जायसवाल का तहसील परिसर मे दीबार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेन्द्र के नेतृत्व मे बाजे गाजे व माला फूल के साथ जगह जगह हुआ स्वागत। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, मंडल , जिला व क्षेत्र पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा जिला, क्षेत्र व प्रदेश नेतृत्व ने हमे जो जिम्मेदारी सौपी है उसका निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए हर समय तैयार रहूंगा । इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, राजेन्द्र सिंह खन्ना , गौरव कुमार रघुवंशी , चन्दू सरोज, इन्द्राज चौहान, संजय जायसवाल, अनिल राज गुप्त,अशोक अष्ठाना, प्रसिद्धि नारायण सिंह,सहादुर सोनकर, हरी यादव, आशुतोष राय,अवनीश राय,प्रवेश राय,दिनेश यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, कृष्ण कुमार सेठ, शिवेन्द्र राय,हरि नारायण सिंह, जितेंद्र सोनकर,सुनीश श्रीवास्तव,धीरेंद्र ,देवेंद्र पांडेय,ओंकार, जितेंद्र चौरसिया आदि बहुत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।