राकेश, देवल ब्यूरो। सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत गुरुवार को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थानों की महिला बीट अधिकारी, एण्टी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चौपाल लगा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्यूदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना समेत पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।
