राकेश, देवल ब्यूरो।चोपन सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी शिवप्रसाद मिश्रा पुत्र स्व. श्यामबिहारी मिश्रा निवासी पूरे पाण्डेय, मऊ आईमा गंगानगर जनपद प्रयागराज स्थायी पता चंपतपुर औवार ताना रानीगंज, प्रतापगढ़ द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई ट्रक अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया।
