राकेश, देवल ब्यूरो। दुद्धी सोनभद्र । नेता प्रतिपक्ष व शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने कहा कि वित्त विहिन विद्यालय के शिक्षक अभी भी कम वेतन पर पूरे दिन शिक्षण कार्य के लिए विवश हैं। शिक्षक विद्यालय व छात्रों को संवारने का काम करते हैं। उन्होंने ब्लॉक के 18 विद्यालयों का भ्रमण किये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कमरा व लाइट की व्यवस्था देने का काम कर रहा हूं। कहा कि सरकार से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। वित विहीन विद्यालय में शिक्षकों को सरकार मानदेय नही दे रही। शिक्षकों को सरकार मानदेय दे। इसके लिए सदन में संघर्ष जारी है। डीएफएम से विद्यालयों की सभी सुविधाओं को दूर किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने दुद्धी, महुली, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर के सभी विद्यालयों तक पहुंच कर शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी प्रिंसिपल व शिक्षकों से अपनी मांग पत्र देने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि आप सभी के मांगों को जरूर पूरा करेंगे। इस अवसर पर सपा नेता संजय यादव उनके साथ मौजूद रहे।
