राकेश, देवल ब्यूरो। ओबरा सोनभद्र । बीते मंगलवार को शारदा मंदिर गजराज नगर निवासी विवाहिता पूनम केशरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने मृतका के पिता बबलू केशरी के तहरीर पर उसके पति सुजीत केशरी, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति सुजीत को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति सुजीत केशरी को गुरुवार को गजराज नगर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कहा कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
