देवल संवाददाता,आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास देसी शराब के गोदाम से एक लाख 88 हजार रुपये की चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आस-पास लोग नजर आए, किसी का प्रवेश शराब गोदाम में नहीं हुआ है। मामला संदिग्ध है तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
