देवल संवादाता,इंदारा। इंदारा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ऑफिस के पास दोपहर 12 बजकर पचास मिनट पर 14005 लिच्छिवी एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर एस4 बोगी का ब्रेक जाम हो गया। जिससे धुआं निकलने लगा। स्टेशन से गुजरती हुई ट्रेन के पहिए में स्टेशन मास्टर ने देख लिया। सूचना देते हुए ट्रेन को रोक लिया है। धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन 17 मिनट रूकी रही।लिच्छिवी एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 14005 सीतामणी से नईदिल्ली के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही इंदारा रेलवे स्टेशन मास्टर ऑफिस के सामने पहुंची कि कोच एस4 की पहिया से धुंआ निकल रहा था। इसकी जानकारी लोको पायलट को दी गई। लोको पायलट और गार्ड ने वाकी टाकी से बातचीत कर ट्रेन को तत्काल रोक दिया। उसके बाद गार्ड व स्टेशन रेलवे कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र से आग बुझाया गया। इसके बाद बोगी के जाम ब्रेक को रिलीज किया। ट्रेन करीब 17 मिनट खड़ी रही। ब्रेक रिलीज करने और स्मोक खत्म होने के बाद ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।
