देवल संवादाता,अशोक ठाकुर कोपागंज। रविवार की शाम क्षेत्र के तीन युवको का एक मोटरसाइकिल पर सवार होके बलिया जिले में स्थित बहन के घर शादी में जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में दो युवको की मौत हो गयी तथा एक नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सुचना जैसे ही उनके परिजनों को हुयी उनके घर में मातम छा गया। रोते विलखते परिजनों की आवाज सुन आसपास के लोगो की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। जानकारी के अनुसार कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा कछिकला निवासी दिनेश साहनी के बलिया जिला के नरावगांव निवासी बहन के यहाँ रविवार को शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए दिनेश साहनी पुत्र स्व कैलाश साहनी उम्र 21 वर्ष,अरविन्द साहनी पुत्र हरिनाथ साहनी उम्र 25 वर्ष और नगर पंचायत क्षेत्र गाड़ा निवासी पवन पुत्र रामविजय उम्र 15 एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होके जा रहे था अभी वे गड़वार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पहुंचे थे की पीछे से एक पिकअप ने टक्कर मार दिया दिया वे सड़क पर गिर ट्रक के चपेट में आ गए जिससे दिनेश और अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पवन बुरी तरह घायल हो गया। इसकी जैसे खबर कोपागंज पहुंची वैसे क्षेत्र में दुःख की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार तीनो शादी विवाह में खाना बनाने का कार्य करते थे। मृतक दिनेश दो भाइयो में सबसे बड़ा था तथा एक बहन थी वही अरविन्द की जल्द ही शादी हुयी थी उसके मौत पर पत्नी कौशिल्या का रो रो कर बुरा हाल था। अरविन्द दो भाइयो में बड़ा था तीन बहने थी।
