भारत के अरबपति मुकेश अंबानी देश में ही नहीं विदेश में भी पॉपुलर हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में साल 2024 की गूगल सर्च लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं। लोगों ने उनके बारे में गूगल में बहुत सारी चीजें सर्च की हैं।
पाकिस्तान के लोगों ने भारत के बिजनेस टाइकून के बारे में गूगल पर बहुत कुछ सर्च किया है। लोगों ने केवल उनकी नेटवर्थ ही नहीं बल्कि परिवार से लेकर शादी तक की डिटेल्स सर्च की। इनमें मुकेश अंबानी की वर्थ और नेटवर्थ सबसे ज्यादा सर्च की गई।
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ पर लोगों का जोर
गूगल की तरफ से एक डेटा जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि साल 2024 में पाकिस्तानियों ने क्या-क्या सर्च किया। पाकिस्तानियों ने सबसे ज्यादा मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में सर्च किया। पाकिस्तानियों ने गूगल पर जो क्वेरी सर्च की उनमें मुकेश अंबानी की नेटवर्थ को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
लिस्ट में कुछ अन्य चीजें भी शामिल हैं, इनमें मुकेश अंबानी के बेटा, दूसरा अंबानी के बेटे की शादी और मुकेश अंबानी का घर साथ ही अंबानी की कुल संपत्ति के बारे में भी सर्च किया गया
कितनी है अंबानी की संपत्ति?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक की कुल संपत्ति 94.3 बिलियन है। वह 120 बिलियन (राजस्व) वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं, जो पेट्रोकेमिकल, दूरसंचार, तेल और गैस, मीडिया, वित्तीय सेवाओं सहित विभिन्न उद्योगों में काम करती है।
1966 में मुकेश अंबानी के दिवंगत पिता धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित, रिलायंस को बाद में 2002 में मुकेश अंबानी और उनके छोटे भाई अनिल अंबानी के बीच बांट दिया गया।
पाकिस्तानियों ने भारत के बारे में क्या-क्या सर्च किया?
वहीं इसके अलावा पाकिस्तान के लोगों ने भारत के बारे में और भी कई चीजें सर्च की। इनमें लिस्ट में
भारतीय फिल्में,शो मूवीज और ड्रामा हीरामंडी चार्ट में टॉप पर रहे।
12वीं फेल, एनिमल, स्त्री 2, मिर्जापुर और बिग बॉस को भी खोजा।
भारत की तरफ से खेले गए मैचों को भी क्रिकेट कैटेगरी के तहत लिस्ट में जगह मिली।
2023 में कौन था सबसे आगे?
2023 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शुभमन गिल और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली लिस्ट में शामिल हुए।