आजमगढ़ । थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 23.09.2024 को दोपहर बाद करीब 14.00 बजे प्रार्थी की पुत्री अपने मामा की पुत्री को उसके घर पहुँचाने के लिए घर से दोनो साथ पैदल निकली लेकिन अभी तक अपने मामा के घर नहीं पहुँची न ही प्रार्थी के घर ही वापस आयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 246/24 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसमें विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान से मुकदमा उपरोक्त में धारा 69 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा 1. बाल अपचारी व अभियुक्त विजय कुमार पुत्र प्रकाश जैसवार निवासी ग्राम नन्दांव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें अभियुक्त विजय कुमार उपरोक्त फरार चल रहा था। दि0 05.12.2024 उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र प्रकाश जैसवार निवासी ग्राम नन्दांव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को हैदराबाद चौराहे से समय करीब 6.10 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
